Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: एक ही परिवार की 2 महिलाएं ले सकती है फ्री गैस सिलेंडर, बस कर लें यह काम

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार की ओर से आम जनता को फायदा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) भी है। इस स्कीम की शुरुआत मोदी ...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार की ओर से आम जनता को फायदा देने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Pradhan Mantri Ujjwala Yojana) भी है। इस स्कीम की शुरुआत मोदी सरकार ने साल 2016 में की थी।

इस योजना के तहत सरकार की ओर से गरीब महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया जाता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में इस बात को लेकर सवाल आता है कि क्या सरकार की ओर से इस योजना के तहत एक ही परिवार की दो महिलाओं को भी फ्री में सिलेंडर दिया जा सकता है? हां, एक परिवार में दो महिलाओं को भी इस योजना का लाभ दिया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए क्या शर्त है?

दरअसल, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत अब तक 12 करोड़ से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। उज्ज्वला योजना का पहला चरण इतना सफल रहा कि मोदी सरकार ने इसका दूसरा वर्जन भी लॉन्च कर दिया है। इस योजना के तहत एक परिवार को एक ही कनेक्शन दिया जाता है।

यानी परिवार में अगर पहले से ही किसी महिला के पास उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन है और उस परिवार में एक से अधिक महिलाएं हैं। तब ऐसी स्थिति में दूसरी महिला को इस योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।

वहीं अगर एक ही परिवार की दो महिलाएं अलग-अलग घरों में रहती हैं। दोनों के पास अलग-अलग राशन कार्ड है और दोनों के परिवार अलग-अलग फैमिली ID इस्तेमाल करते हैं, तब ऐसी स्थिति में परिवार की दोनों ही महिलाओं को इस योजना का फायदा मिल सकता है।

हालांकि, इसके लिए गैस एजेंसी और तेल कंपनियों की ओर से वेरिफिकेशन भी किया जाता है। जिसमें आपका आवेदन करने वाली महिला का आधार कार्ड, बैंक खाता और परिवार पहचान पत्र चेक किया जाता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए ऐसे करें अप्लाई

इस योजना के तहत बीपीएल परिवार से जुड़ी महिलाएं ही गैस कनेक्शन के लिए अप्लाई कर सकती हैं।

-आधार कार्ड

-राशन कार्ड

-बीपीएल कार्ड

-बीपीएल लिस्ट में नाम का प्रिंट

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

-पासपोर्ट साइज फोटो

-बैंक की फोटोकॉपी

-आयु प्रमाण पत्र

-मोबाइल नंबर

-बैंक अकाउंट (आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए)

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए ऐसे करें अप्लाई

Admit cards for physical test released | Recruitment rally starts September 2 | Check required documents
Army Agniveer Rally 2026: फिजिकल टेस्ट के एडमिट कार्ड जारी | 2 सितंबर से भर्ती रैली | जानें जरूरी दस्तावेज

-अगर आप इस योजना के लिए अप्लाई करना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.pmu.gov.in पर जाना।

इसके बाद आप उज्ज्वला योजना 2.0 के ऑप्शन पर क्लिक करें और गैस वितरण कंपनी का चुनाव करें। मोबाइल नंबर और सभी जानकारी देने के बाद आपको रेफरेंस नंबर मिल जाएगा। इसके बाद आपके पास कनेक्शन के लिए आपको संबंधित विभाग की ओर से फोन आ जाएगा।

 

About the Author