Rewari Crime News : फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या

रेवाड़ी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बाईपास स्थित कालूवास फ्लाईओवर के नीचे पड़ा हुआ मिला है। मृतक के बेटे का कहना है कि बीते दिन कालूवास में उसके पिता को ...

रेवाड़ी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक का शव बाईपास स्थित कालूवास फ्लाईओवर के नीचे पड़ा हुआ मिला है। मृतक के बेटे का कहना है कि बीते दिन कालूवास में उसके पिता को फोटो खींचने के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद उन्हे खबर मिली कि उसके पिता का शव मिला है।

जानकारी के मुताबिक मृतक मोहनलाल गाँव ढाणी सुंदरोज का रहने वाला था। जिसकी दो गोली मारकर हत्या की गई है। मोहनलाल काफी समय से रेवाड़ी शहर के यादव नगर में अपने परिवार के साथ रहता था। उसने फोटो स्टूडियो खोला हुआ था।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

परिजनों ने कहा है कि मोहनलाल का फोन भी वहीं पड़ा हुआ मिला है। जिसके फोन की कॉल हिस्ट्री में एक अंजान नंबर पर बात होने की डिटेल्स है।

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहराल शव का नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। और पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि मोहनलाल की हत्या किसने की और हत्या के पीछे क्या वजह रही !

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles