नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व धमकी देने के आरोपी को तीन साल की कैद व 2500 रुपये जुर्माना की सजा

जाटूसाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि 08.04.2020 को हम परिवार वाले खेत में काम करने के लिए गए हुए थे।मेरी लड़की घर पर अकेली थी। मौका देखकर एक हमारा पड़ोसी युवक मेरे घर ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

जाटूसाना थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया था कि 08.04.2020 को हम परिवार वाले खेत में काम करने के लिए गए हुए थे।मेरी लड़की घर पर अकेली थी। मौका देखकर एक हमारा पड़ोसी युवक मेरे घर मे घुस कर और मेरी लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की ने शोर मचाया तो वह लड़का जान से मारने की धमकी देकर घर से भाग गया।जब हम खेतों में से सायं को घर आए तो मेरी लड़की ने यह सारी बातें बताई।

 

 

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने शिकायत की तो युवक की मां व पत्नी ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जाटूसाना थाना पुलिस ने घर में घुस कर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने व पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की थी। जांच के बाद पुलिस ने अदालत में आरोपी युवक के खिलाफ चालान पेश किया था।

 

पुलिस द्वारा अदालत में प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों व गवाहों के बयान के आधार पर आरोपी युवक को दोषी करार दिया। फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत ने दोषी युवक को तीन साल की कैद व 2500 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर युवक को 15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

 

रेवाड़ी के गुरावड़ा स्कूल में आयोजित पोक्सो एक्ट जागरूकता कार्यशाला में छात्राओं को संबोधित करतीं सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे
रेवाड़ी: डीएलएसए ने ‘POCSO Act’ पर लगाया स्पेशल कैंप, छात्राओं को दिए कानूनी सुरक्षा के टिप्स
About the Author

Related Articles