पंचायत आम चुनाव 2022 : रेवाड़ी डीसी गर्ग ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर नियुक्त किए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिला में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, ...

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिला में होने वाले पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं, जो चुनाव से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाएं देखेंगे व पल-पल की चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों के लिए नोडल अधिकारी व ओवरऑल इंचार्ज होंगे तथा समस्त कार्यवाही अपनी देखरेख में कराएंगे।

ये होंगे नोडल व सहायक नोडल अधिकारी :
Panchayat Election 2022 jpg

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के लिए एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को नोडल अधिकारी व संबधित रिटर्निंग व बीडीपीओ को सहायक नोडल अधिकारी, कानून एवं व्यवस्था के लिए एसपी रेवाड़ी राजेश कुमार के नोडल अधिकारी व संबंधित डीएसपी को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव प्रचार से संबंधित बैनर पोस्टर के लिए संबंधित बीडीपीओ को नोडल अधिकारी व संबंधित समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए डीडीपीओ रेवाड़ी को नोडल अधिकारी व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सुनील कुमार को सहायक नोडल अधिकारी, ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर व इंचार्ज व पुलिस अधिकारी नियुक्त करने के लिए सीटीएम देवेंद्र शर्मा व डीएसपी मुख्यालय रेवाड़ी को नोडल अधिकारी व सहायक विविध शाखा डीसी कार्यालय व उप निरीक्षक एसपी कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी, पर्यवेक्षक के लिए आवश्यक प्रबंध करने के लिए सीटीएम देवेंद्र शर्मा को नोडल अधिकारी व सहायक स्थापना शाखा डीसी कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कार्य हेतु बसें व जीप, गाडियां उपलब्ध कराने के लिए सचिव आरटीए को नोडल अधिकारी व जीएम रोडवेज रेवाड़ी रवीश हुड्डा व पीएलए शाखा सहायक डीसी कार्यालय को सहायक नोडल अधिकारी, खंड अनुसार पेट्रोल पंप निर्धारित करने के लिए डीएफएससी रेवाड़ी को नोडल अधिकारी व सहायक डीएफएसई रेवाड़ को सहायक नोडल अधिकारी, इवीएम से संबंधित सामग्री का प्रबंध करने के लिए कार्यकारी अभिययंता पंचायती राज को नोडल अधिकारी व कार्यकारी अभियंता पंचायती राज द्वारा अधिकृत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव से संबंधित सामग्री के लिए संबंधित बीडीपीओ को नोडल अधिकारी व संबंधित समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, मतपत्र व डम्मी मतपत्र की छपाई व पोलिंग स्टाफ को प्रशिक्षण व प्रबंध के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) को नोडल अधिकारी व संबंधित बीडीपीओ को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव प्रचार के लिए वाहनों को परमिट एवं लाऊड स्पीकर की स्वीकृति देने के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी व सहायक-लिपिक एसडीएम को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान केंद्र पर बिजली प्रबंध के लिए अधीक्षक अभियंता डीएचबीवीएन रेवाड़ी का नोडल अधिकारी व संबंधित कार्यकारी अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी, मतदान केंद्र पर पानी का प्रबंध करने के लिए अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग को नोडल अधिकारी व संबंधित कार्यकारी अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव लेखा-जोखा से संबंधित कार्य के लिए अनुभाग अधिकारी पंचायती राज रजनीश कुमार को नोडल अधिकारी व अनुभाग अधिकारी समाज कल्याण विभाग गुलाब सिंह व लिपिक बीडीपीओ कार्यालय संदीप कुमार को सहायक नोडल अधिकारी, चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रचार के लिए डीआईपीआरओ दिनेश कुमार को नोडल अधिकारी व एआईपीआरओ सुरेश कुमार गुप्ता को सहायक नोडल अधिकारी, स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र तैयार कराने के लिए कार्यकारी अभियंता लोकनिर्माण विभाग रेवाड़ी को नोडल अधिकारी व संबंधित उपमंडल अभियंता को सहायक नोडल अधिकारी, पंचायत चुनाव से संबंधित मांगी जाने वाली रिपोर्ट तैयार करने के लिए डीडीपीओ रेवाड़ी को नोडल अधिकारी व सहायक पंचायत चुनाव को सहायक नोडल अधिकारी, टेंट व विडियाग्राफी के लिए संबंधित संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) को नोडल अधिकारी व संबंधित बीडीपीओ को सहायक नोडल अधिकारी तथा पोर्टल पर डाटा अपडेट व अपलोड करने के लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत) को नोडल अधिकारी व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी रेवाड़ी सुनील कुमार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author