पंचायत आम चुनाव 2022 : पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए देखे म्हारी पंचायत पोर्टल,जहाँ मिलेगी पंचायत चुनाव की पल-पल की अपडेट

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत-  http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के ...

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव से जुड़ी गतिविधियां इस बार म्हारी पंचायत-  http://prielections.nic.in पोर्टल पर उपलब्ध होंगी।

राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा ने इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से विशेष रूप से तैयार करवाया है ताकि प्रत्याशियों व आमजन को पंचायत चुनाव से संबंधित जानकारी प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही म्हारी पंचायत पोर्टल पर पंचायत चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण डाटा भी जिलेवार उपलब्ध है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि इस पोर्टल को एनआईसी के माध्यम से तैयार करवाया गया है। इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची अपडेट की गई हैं। इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए विशेष ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है जिससे चुनावों के रुझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकेगा।

आमजन को घर बैठे मिलेगी पंचायत चुनावों की जानकारी :

panchayat chunav jpg

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अशोक कुमार गर्ग ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें उम्मीदवारों के नामांकन, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूचियां डाली जाएंगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इसके अतिरिक्त मतदान व मतगणना के दिन के लिए ई-डैशबोर्ड तैयार करवाया गया है ताकि चुनावों के रूझान, मतदान प्रतिशत व अंतिम नतीजों को कोई भी घर बैठे पोर्टल पर देख सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पंचायती चुनाव से जुड़ी जानकारियों से मतदाता घर बैठे अपडेट रहेंगे।

पोर्टल पर रेवाड़ी सहित सहित अन्य जिलों का मिलेगा लाइव अपडेट :

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने म्हारी पंचायत पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि डेस्टटॉप या स्मार्ट फोन पर गूगल के माध्यम से म्हारी पंचायत सर्फ करने पर पोर्टल का लिंक http://prielections.nic.in उपलब्ध होगा।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

इस लिंक पर जाकर जिला परिषद, ब्लाक समिति, सरपंच व पंच के नामांकनों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा। इस लिंक पर न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि प्रदेशभर के अन्य जिलों के बारे में लाइव अपडेट मिलेगा।

About the Author