हरियाणा में पंचायती चुनावों में ये लोग नही डाल पाएंगे वोट,पढ़े विस्तार से

आपको बता दे कि जिन लोगों ने वोट नही बनवाई है.अब वो वोट नही बनवा सकते है क्योंकि अब ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि पंचायत विभाग पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अलग से वोटर लिस्ट तैयार करता ...

आपको बता दे कि जिन लोगों ने वोट नही बनवाई है.अब वो वोट नही बनवा सकते है क्योंकि अब ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि पंचायत विभाग पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर अलग से वोटर लिस्ट तैयार करता हो. विभाग सिर्फ विधानसभा की सूचियों के आधार पर अपनी मतदाता सूची बनाता है। इस सूची में जिसका नाम होगा, वह ही पंचायत चुनाव में मत डाल सकेगा. इसलिए अब उन्हें वोट बनवाने के लिए अपने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय जाने की भी जरूरत नहीं है.

 

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

पंचायती राज संस्थाओं के छठे आम चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची अपडेट करने के लिए कार्यक्रम जारी किया जा चुका है. जिनकी वोट नही बनी है उनका कहना है कि पंचायत चुनाव के लिए उनकी वोट बनाई जाएं. पंचायत विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव को लेकर नई वोट नहीं बनाई जाती. बल्कि विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर पंचायतों की वोटर लिस्ट तैयार की जाएंगी. अगर विधानसभा मतदाता सूचियों में कोई गलती है वही ठीक की जाएंगी. इसके लिए ही निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है.

haryana panchayti chunav

इस तरह से जारी किया जाएगा अंतिम प्रकाशन

राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए प्रोग्राम के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जाएगा. इसके लिए 23 मई से 13 जून तक ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों एवं जिला परिषद के बूथ व वार्ड अनुसार मतदाता सूचियों का ड्राफ्ट तैयार किया जायेगा. इसके उपरांत दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित करने के लिए 15 जून को मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट का प्रकाशन किया जायेगा. रविवार 19 जून को छोड़कर 21 जून शाम 4 बजे तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी. निर्धारित अवधि तक प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 जून तक इनका निपटान होगा. एक जुलाई 2022 तक अपील की जा सकेगी. इसी प्रकार 6 जुलाई को अपीलों का निपटारा किया जायेगा तथा 22 जुलाई को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जायेगा. जिसके बाद इसकी जानकारी आयोग को भेजी जाएगी. उसी के बाद आयोग चुनाव के लिए बकायदा कार्यक्रम जारी करेगा.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक विधानसभा सूचियों के आधार पर पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार की जाएंगी. वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 22 जुलाई को करवा दिया जाएगा. – जितेंद्र लाठर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles