Operation Sindoor: भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने पंजाब और चंडीगढ़ के 8 शहरों पर रॉकेट दागे। हालांकि इंडियन आर्मी ने उन्हें आसमान में ही न्यूट्रीलाइज कर दिया। इसके बाद हरियाणा में भी हाई अलर्ट कर दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने स्थिति की निगरानी के लिए अपने सारे कार्यक्रम कैंसिल कर दिए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों सहित हेल्थ विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के हेडक्वार्टर छोड़ने पर रोक लगा दी है। सरकार और निजी अस्पतालों में इमरजेंसी हालात से निपटने के लिए इमरजेंसी में 25% बैड रिजर्व रखवा लिए गए हैं।
इसके अलावा इमरजेंसी के बारे में सूचना देने के लिए 48 घंटे में हरियाणा के सभी साढ़े 7 हजार गांवों में सायरल लगाने की कहा है। इसके लिए 48 घंटे का समय दिया गया है।
सुरक्षा कारणों को देखते हुए हिसार एयरपोर्ट पर एंट्री पूरी तरह से बंद कर दी गई है। एयरपोर्ट के अंदर विजिटर्स और पैसेंजर की एंट्री नहीं पाएगी।
इससे पहले 7 मई को हरियाणा में युद्ध के हालात से निपटने की तैयारियां परखी गई थी। पहले मॉक ड्रिल और फिर ब्लैकआउट किया गया था।








