दुष्कर्म का प्रयास करने व अश्लील फोटो खींच कर ब्लैकमेल करने के मामले में एक गिरफ्तार

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह जीएनएम की छात्रा है। दिसंबर 2020 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से एसएमएस व मिस कॉल आनी शुरू हुई थी। बार-बार पूछने पर युवक ने अपना नाम ...

पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया था कि वह जीएनएम की छात्रा है। दिसंबर 2020 में उसके मोबाइल पर अनजान नंबरों से एसएमएस व मिस कॉल आनी शुरू हुई थी। बार-बार पूछने पर युवक ने अपना नाम और पता नहीं बताया था। युवक उसका पीछा करता और मैसेज भी भेजता था। काफी समय बाद युवक ने अपना नाम बताया था। आरोपी ने दोस्ती करने व मिलने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया था और बात नहीं मानने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा था।

 

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आरोपी वाट्सएप से उसकी फोटो के स्क्रीन शॉट लेकर अपने नंबर की प्रोफाइल भी लगाने लगा। मुलाकात नहीं करने पर आरोपी ने फोटो वायरल करने और गलत इस्तेमाल करने की धमकी दी। आरोपित ने अपने एक दोस्त को भी उसके मोबाइल नंबर दे दिए, जिसके बाद वह भी मैसेज कर मिलने की धमकी देने लगा। चार मार्च 2021 को वह दिल्ली से अपने घर आ रही थी। गुरुग्राम बस स्टैंड पर अचानक आरोपी युवक आ गया और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर वहीं नजदीक स्थित एक होटल में ले गया।

 

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आरोपित ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और अश्लील फोटो भी खींच लिए। अब आरोपी युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। महिला थाना ने आरोपी व उसके दोस्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। महिला थाना पुलिस ने सोमवार की शाम एक आरोपी गांव खटावली निवासी दीपक उर्फ देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

 

About the Author