इनेलो की सरकार बनने पर हर योग्य व्यक्ति को मिलेगी नौकरी, बुढापा पेंशन होगी दस हजार: सुनैना चौटाला

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार है लेकिन किसी प्रकार का विकास नही कर पाए क्योंकि उनकी नियत काम करवाने की नही है बल्कि एसी बन्द ...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए महिला प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में बीजेपी जेजेपी गठबंधन सरकार है लेकिन किसी प्रकार का विकास नही कर पाए क्योंकि उनकी नियत काम करवाने की नही है बल्कि एसी बन्द कमरों में बैठकर राजनीति करने की है। जबकि इनेलो पार्टी जब सत्ता में थी जनकल्याणकारी नीतियां बनाकर हर वर्ग को फायदा पहुँचाने का काम किया।

 

जिसमे विशेष रूप से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की बात हो या बुढापा पेंशन, जच्चा बच्चा योजना हो, कन्यादान योजना,अनुसूचित जाति चौपाल का निर्माण हो, किसानों को मुआवजा देना, साइकिल पर टोकन टेक्स हटवाने की बात हो सब चौ देवीलाल के प्रयास से ही हो पाया है जिसका फायदा आज किसी एक जाति को नही बल्कि हर वर्ग को फायदा हो रहा है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

enelo

किसानों के लिए ऐलनाबाद विधायक अभय चौटाला ने इस्तीफा देकर ये जता दिया कि वो ही असली किसान हितैषी है जो जनता के हकों के लिए बड़ी बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहते हैं। यही वजह है जिसकी की आज भी जनता इनेलो पार्टी को अपनी पार्टी मानते हैं। आज देश को खतरे में बताने का केवल ढोंग किया जा रहा । ताकि जनता को बरगलाकर रखा जा सके और वो रोजगार, महंगाई, भ्रस्टाचार ,महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों ,शिक्षा, चिकित्सा  की व्यवस्था पर सवाल न पूछ सके।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

अब प्रदेश में निकाय चुनाव आ गए हैं। सरकार जनता के पास वोट के लिए जाने से डर रही है क्योंकि जनता के सवालों का जबाब उनके पास नही है। वही गठबंधन राजनीति का अब अंत आ गया है जो कि निकाय चुनाव में बीजेपी ने अकेले चलो की नीति अपनाई है जो कि जेजेपी के मुंह पर करारा तमाचा है। अब जनता इनेलो पार्टी के साथ लगकर एक बार फिर इनेलो प्रत्याशी को जिताने का काम करेगी।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author