करीब 12.29 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए ओल्ड एज होम में बुजुर्गों को मिलेंगी अब आधुनिक सुविधाएं

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आस्था कुंज में रह रहे बुजुर्गों को जल्द ही अपना नया और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आशियाना मिल जाएगा। जिला प्रशासन ओल्ड एज होम का उद्घाटन जल्द से जल्द कराने के लिए प्रयासरत ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि आस्था कुंज में रह रहे बुजुर्गों को जल्द ही अपना नया और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित आशियाना मिल जाएगा। जिला प्रशासन ओल्ड एज होम का उद्घाटन जल्द से जल्द कराने के लिए प्रयासरत है। लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाए जा रहे आधुनिक ओल्ड ऐज होम का भवन का निर्माण कार्य तकरीबन पूरा हो चुका है तथा जल्द ही इसका उद्घाटन कराया जाएगा।

करीब 65 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया गया

old age home jpg

डीसी अशोक कुमार गर्ग बुधवार को रेवाड़ी में नवनिर्मित आधुनिक ओल्ड एज होम का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ओल्ड एज होम में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ओल्ड एज होम के निर्माण पर करीब 12.29 करोड़ रुपए की लागत आई है, जिसे पूरी तरह से बुजुर्गों की सुविधाओं के अनुसार तैयार किया गया है। भवन करीब 65 हजार स्क्वेयर फुट में बनाया गया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

डीसी ने कहा कि अब कई बुजुर्ग आस्था कुंज के पुराने भवन में रह रहे हैं, जिनकी पूरी तरह से देखभाल की जा रही है। इस भवन में बुजुर्गों की जरूरतों के अनुसार एक भवन में मिलने वाली सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। इस आधुनिक भवन में 184 बेड की व्यवस्था की गई है।

फिजियोथैरेपी सेंटर भी मौजूद

भवन में बुजुर्गों के स्वास्थ्य को देखते हुए फिजियोथैरेपी सेंटर भी बनाया गया है ताकि बुजुर्गों को फिजियोथैरेपिस्ट की सुविधाएं मिल सकें। इसके साथ ही डे-केयर सेंटर, ऑब्जर्वेशन रूम और एक्टिविटी रूम भी बनाए गए हैं। बुजुर्गों को आपस में मिलकर बैठकर भोजन करने के लिए डायनिंग रूम बनाया गया है, ताकि सभी एक टेबल पर बैठकर भोजन का लुत्फ उठा सकें। मल्टीपर्पज हॉल और तथा तीनों तल पर किचन का निर्माण कराया गया है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author