Oil India Recruitment: ऑयल इंडिया में ड्रिलिंग इंजीनियर के पदों पर निकली नौकरी, तुरंत करें आवेदन

  Oil India Recruitment 2025: बेरोजगारों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में ड्रिलिंग इंजीनियर के 4 पद पर भर्ती निकली है। इसके तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया ...

 

Oil India Recruitment 2025: बेरोजगारों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) में ड्रिलिंग इंजीनियर के 4 पद पर भर्ती निकली है। इसके तहत बिना लिखित परीक्षा के चयन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद, आपको 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन भी मिलेगा। यह भर्ती राजस्थान राज्य के लिए है और यह संविदा आधारित नियुक्ति होगी।

भर्ती के लिए पात्रता
OIL में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 24 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 4 वर्ष की इंजीनियरिंग ग्रेजुएट डिग्री या 2 वर्ष की इंजीनियरिंग मास्टर डिग्री होनी चाहिए।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए चयन वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार का चयन कुल 100 अंकों के वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। सभी श्रेणियों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50 होंगे। 100 अंकों का विभाजन व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबंधित अनुशासन में), व्यावसायिक ज्ञान और कौशल (संबद्ध अनुशासन में), व्यक्तिगत गुण और सॉफ्ट स्किल्स पर होगा।

वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित होने वाले और न्यूनतम योग्यता अंक 50 प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों में से अंतिम चयन केवल वॉक-इन-इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट के आधार पर होगा।

उम्मीदवारों को 2 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले इंटरव्यू में भाग लेना होगा। इंटरव्यू के लिए पंजीकरण सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा। ध्यान रहे कि 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का विवरण
इंटरव्यू तिथि: 2 अप्रैल 2025 (बुधवार)
पंजीकरण समय: सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक
महत्वपूर्ण सूचना: सुबह 11:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

ऑयल इंडिया भर्ती के लिए सैलरी
ऑयल इंडिया भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 80,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, चयन प्रक्रिया में कोई यात्रा भत्ता (TA) या दैनिक भत्ता (DA) नहीं दिया जाएगा।

कैसे करें आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को वॉक-इन-इंटरव्यू के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जा सकते हैं।

 

 

rewari 2
रेवाड़ी शहर में दर्दनाक सड़क हादसा , बस के नीचे आने से महिला की मौत !

About the Author

Related Articles