एनपीएस कर्मचारी विलंब अपडेट कराएं पीआरएएन डाटा,फार्म एस-2 भरकर खजाना कार्यालय में करवाएं जमा

नई पेंशन योजना-एनपीएस के तहत जिला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपना स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या-पीआरएएन डाटा अपडेट कराना होगा। जिला में ऐसे लगभग 23 सौ कर्मचारी हैं, जिनका पीआरएएन डाटा अपडेट एवं दुरूस्त नहीं है। ऐसे कर्मचारियों की सूची ...

नई पेंशन योजना-एनपीएस के तहत जिला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को अपना स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या-पीआरएएन डाटा अपडेट कराना होगा। जिला में ऐसे लगभग 23 सौ कर्मचारी हैं, जिनका पीआरएएन डाटा अपडेट एवं दुरूस्त नहीं है। ऐसे कर्मचारियों की सूची आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है, जिन्हें यह सूची नहीं मिली है वे जिला खजाना कार्यालय की टोकन खिड़की से संपर्क कर सूची प्राप्त कर सकते हैं।

 

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार ने यह जानकारी देते हुए कर्मचारियों का आह्वान किया है कि जिन कर्मचारियों ने अभी तक अपना पीआरएएन डाटा अविलंब अपडेट एवं दुरूस्त करवाएं ताकि उन्हें भविष्य में आंशिक आहरण व सेवानिवृति उपरांत आहरण में परेशानियों का सामना न करना पड़े।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को अपने संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी के माध्यम से फार्म एस-2 भरकर पीआरएएन में मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, पैन नंबर, बैंक खाता नंबर, उत्तराधिकारी आदि सूचनाएं अपडेट एवं दुरुस्त करवानी जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह कार्य जून माह के अंत तक पूरा किया जाना है।

ये भी पढ़े : डीसी ने चिन्हित अपराधों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश https://rewariupdate.com/?p=21123

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author