हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित आंकड़ों की पक्के तौर पर की जाएगी पुष्टि

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित आंकड़ों को सत्यापित करने के बजाए उनकी आधिकारिक पुष्टि करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदेश के हर परिवार के हर एक सदस्य ...

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि परिवार पहचान पत्र से सम्बंधित आंकड़ों को सत्यापित करने के बजाए उनकी आधिकारिक पुष्टि करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रदेश के हर परिवार के हर एक सदस्य खासकर वृद्धों, दिव्यांगों और बच्चों से सम्बंधित आंकड़ों की पक्के तौर पर पुष्टि की जाए। मुख्यमंत्री ने ये निर्देश गत सायं: अपने निवास स्थान संत कबीर कुटीर पर नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रिड) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में वृद्धों की जरूरतों के साथ-साथ उनकी अभिरुचियों, प्रतिभा, शौक और रुझान से सम्बंधित जानकारियों पर कार्य किया जाना जाए। प्रदेश में 60 वर्ष से ऊपर के हर वरिष्ठ नागरिक की देख-रेख सरकार की जिम्मेदारी है और सरकार इसे बखूबी निभाएगी। अधिकारी नागरिक संसाधन सूचना विभाग की व्यवस्था को और अधिक तर्कसंगत बनाने के लिए कार्य करे।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बच्चों से संबंधित डाटा जैसे क्रेच में जाने वाले बच्चे, आंगनबाड़ी जाने वाले बच्चे और स्कूल जाने वाले बच्चों से सम्बंधित जानकारियां भी संकलित करने के निर्देश दिए।

बैठक में हरियाणा के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस ढेसी, मुख्यमंत्री के प्रधान  सचिव एवं नागरिक संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव वी.उमाशंकर और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author