फसल खरीद एवं उठान कार्य सुचारू रूप से चलाने व भुगतान समय पर करवाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार व प्रशासन कृषि एवं किसान कल्याण के लिए सजग एवं सतर्क है। सरकार व प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न आने दी ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हरियाणा सरकार व प्रशासन कृषि एवं किसान कल्याण के लिए सजग एवं सतर्क है। सरकार व प्रशासन का उद्देश्य है कि किसानों को फसल खरीद प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी न आने दी जाए। सरकार की ओर से व्यवस्थित तरीके से फसलों की खरीद सुनिश्चित करने की दृष्टि से रेवाड़ी जिला में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव वरिंद्र सिंह कुंडू की नियुक्ति की गई है, जिनकी देखरेख में खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने प्रशासन की ओर से जिला में खरीफ फसलों की खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के साथ-साथ खरीफ सीजन में धान एवं बाजरे की खरीद एवं उठान कार्य को सुचारू रूप से चलाने तथा किसानों को फसल का भुगतान समय पर करवाने के लिए एडीसी रेवाड़ी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त करने के साथ-साथ अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। डीसी ने रेवाड़ी, बावल व कोसली में संबंधित एसडीएम, बोलनी में सीटीएम, जाटूसाना व डहीना में डीआरओ रेवाड़ी तथा बावल, कोसली, रेवाड़ी, बोलनी, जाटूसाना व डहीना में प्रबंधक हैफेड रेवाड़ी, प्रबंधक वेयरहाउस रेवाड़ी तथा डीएफएससी रेवाड़ी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

डीसी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संबंधित आढ़तियों, खरीद एजेंसियों तथा मार्किट कमेटी से समन्वय स्थापित करके चालान आई एंड एच फॉर्म जनरेट कराना सुनिश्चित करें ताकि किसानों को फसल की अदायगी से संबंधित कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि संबंधित नोडल अधिकारी खरीद एजेंसी द्वारा निर्धारित समय पर खरीदी गई फसल का उठान समय पर कराना सुनिश्चित करें और उसकी दैनिक रिपोर्ट डीसी कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाने के लिए सदर कानूनगो अनिल अरोड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की खरीद के लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि किसानों की किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author