Haryana News: हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गुरुवार सुबह दो स्थानों पर अचानक छापेमारीकी। पहली रेड शहर के आर.के. पुरम इलाके में रहने वाले अशोक भाटिया के घर पर की गई, जहां NIA की टीम करीब तीन घंटे तक जांच करती रही। इसके बाद टीम पुलिस लाइन स्थित एक पुलिसकर्मी के आवास पर पहुंची, जहां अब भी पूछताछ और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला एक संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का है। जो पुलिसकर्मी के बेटे और अशोक भाटिया के बेटे के बीच हुआ था। इस ट्रांजैक्शन के तार अमेरिका में रह रहे दो युवकों से जुड़े हैं, जिनके परिवार करनाल में ही रहते हैं। बताया जा रहा है कि विदेश से किए गए इस पैसों के लेन-देन का संबंध एक आपराधिक प्रवृत्ति के युवक से है, जिससे जुड़े मामले पंजाब में भी दर्ज हैं।






