New Train: हरियाणा के यात्री कृृप्या ध्यान दें… गुरुग्राम से सालासर और खाटू श्यामजी तक शुरू हुई नई ट्रेन, ये होगा रूट

New Train:  हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, गुरुग्राम और रेवाड़ी होकर राजस्थान के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस नई ट्रेन से ...

New Train:  हरियाणा के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, गुरुग्राम और रेवाड़ी होकर राजस्थान के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने एक नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस नई ट्रेन से खाटू श्याम, सालासर, अजमेर शरीफ और प्रयागराज जैसे तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने गोड्डा से अजमेर (दौराई) बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19603-04 के शुरू कर दी है। इससे गुरुग्राम के कारपोरेट और एमएनसी कंपनियों में काम करने वाले सैकड़ों यात्रियों को फायदा होगा। जो मूलरूप से राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार के झारखंड के रहने वाले हैं। उन्हें अब अपने शहर तक सीधी ट्रेन मिल सकेगी। इस ट्रेन को लेकर रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

WhatsApp Image 2025 06 27 at 7.26.01 AM 1

ये होगा नई ट्रेन का रूट

New Train Passengers of Haryana please note. New train started from Gurugram to Salasar and Khatu Shyamji this will be the route

-अजमेर

-किशनगढ़

-फुलेरा

-रिंग्स

-नीम का थाना

-नरनौल

-अटेली

-रेवाड़ी

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

-गुड़गांव

-दिल्ली

-गाजियाबाद

-अलीगढ जंक्शन

-टुंडला

-इटावा

-गोविंदपुरी

-फतेहपुर

-सूबेदारगंज

-मिर्जापुर

-चुनार

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

-पं दीनदयाल उपाध्याय

-भभुआ रोड

-सासाराम

-डेहरी ओनसोन

-गया

-तिलैया

-नवादा

-शेखपुरा

-किऊल

-झाझा

-जसीडीह

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

-देवघर

-मोहनपुर

-पोड़ैयाहाट

-गोड्डा

 

22 कोच होगी और हर सोमवार चलेगी

बताया जा रहा है कि 19603 दौराई-गोड्डा साप्ताहिक ट्रेन है, जो हर सोमवार को चलेगी। इसके अलावा 19604 गोड्डा-दौराई हर बुधवार को गुरुग्राम पहुंचेगी। इसमें यात्रियों की सुविधाओं के लिए जनरल, स्लीपर और एसी समेत कुल 22 कोच होंगे।

गुरुग्राम को ये होगा फायदा

दरअसल, गुड़गांव एक प्रमुख रेलवे स्टेशन और कॉरपोरेट हब है। यहां के सैकड़ों यात्री ट्रेन सेवा से सीधे कनेक्ट हो सकेंगे। यह ट्रेन गुड़गांव स्टेशन पर रुकेगी। जिससे स्थानीय निवासियों और विशेषकर राजस्थान के तीर्थ स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं लाभ मिलेगा।

About the Author