रेवाड़ी में बनने जा रहा नया प्रोजेक्ट, विश्व पटल पर मिलेगी नई पहचान व ख्याति

डीसी अशोक कुमार गर्ग शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के गांव माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स प्रोजेक्ट के लिए आईटीआई परिसर में अस्थाई तहसील में चल रही रजिस्ट्री प्रक्रिया का निरीक्षण कर थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ...

डीसी अशोक कुमार गर्ग शुक्रवार को रेवाड़ी जिला के गांव माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स प्रोजेक्ट के लिए आईटीआई परिसर में अस्थाई तहसील में चल रही रजिस्ट्री प्रक्रिया का निरीक्षण कर थे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एम्स प्रोजेक्ट के लिए भू मालिकों द्वारा सरकार के हक में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी लाते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं ताकि एम्स प्रोजेक्ट के निर्माण से संबंधित आगामी कार्यवाही की जा सके।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित

डीसी ने निर्देश दिए कि भू मालिकों को रजिस्ट्री के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, जोकि प्रोजेक्ट के लिए 210 एकड़ जमीन संबंधी रजिस्ट्री कार्य को पूरा कराने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी भू मालिक राजस्व विभाग के नियमानुसार भू पंजीकरण संबंधी कार्य में सहभागी बने और जमीन की रजिस्ट्री कराई। उन्होंने कहा कि एम्स आमजन को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही आर्थिक उन्नति का आधार बनेगा। इस मेगा प्रोजेक्ट की शुरुआत होने से जहां लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी वहीं बेरोजगारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

डीसी ने कहा कि स्वास्थ्य विस्तार के रूप में मिली इस बड़ी परियोजना के बनने के बाद न केवल रेवाड़ी जिला बल्कि हरियाणा के अन्य जिलों और साथ लगते राजस्थान के नागरिकों को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। उन्होंने एम्स निर्माण को रेवाड़ी जिला के लिए एक विकासात्मक उपलब्धि बताया और कहा कि यह क्षेत्र के विकास में नये आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि एम्स के स्थापित होने से गरीब लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

About the Author