नेशनल यूनिटी डे के रूप में मनाई जाएगी सरदार वल्लभ पटेल की जयंती, 31 को रन फॉर यूनिटी दौड़ का होगा आयोजन

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे राष्ट्र की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूत करने व आमजन को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘साइबर सिक्योरिटी’ थीम ...

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, 31 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे राष्ट्र की सुरक्षा, एकता, अखंडता को मजबूत करने व आमजन को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘साइबर सिक्योरिटी’ थीम पर राव तुलाराम स्टेडियम से पोसवाल चौक तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसे डीसी अशोक कुमार गर्ग हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होने वाली रन फॉर यूनिटी में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट व शहरवासी भागीदारी करेंगे। इस अवसर पर प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी रन फॉर यूनिटी दौड़ में बढ़चढक़र भाग लेकर दौड़ने का आह्वान किया।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

About the Author

Related Articles