National Republic Day पर कर्तव्य पथ पर निकाली जाएगी हरियाणा की झांकी, रेवाड़ी की नेहा और रोहिणी करेंगी भागीदारी

National Republic Day: देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले देश के 75वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की झांकी को इस वर्ष लगातार तीसरी बार परेड में शामिल किया गया है। ...

National Republic Day: देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाले देश के 75वें राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस समारोह में हरियाणा की झांकी को इस वर्ष लगातार तीसरी बार परेड में शामिल किया गया है। हरियाणा की झांकी के साथ दोनों तरफ हरियाणवी पारंपरिक वेशभूषा में महिला कलाकार हरियाणवी नृत्य करती नजर जाएंगी।

हरियाणा की झांकी में रेवाड़ी जिला निवासी नेहा और रोहिणी भी सांस्कृतिक टीम का हिस्सा रहेंगी, जो पूरे हरियाणा के लिए गौरव की बात है। 26 जनवरी को लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी ‘मेरा परिवार मेरी पहचान’ थीम के साथ कर्तव्य पथ पर दिखेगी। परिवार पहचान पत्र (PPP) के जरिए पात्र लाभार्थियों तक पहुंचती सुविधाएं, आधुनिकता के साथ साथ राखीगढ़ी का इतिहास और हरियाणा के कृषि और संस्कृति से झांकी रूबरू कराएगी।

ये कलाकार झांकी मे ले रहे भाग

National Republic Day

सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के अतिरिक्त निदेशक डा. कुलदीप सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणवी झांकी सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक मनदीप बराड के मार्गदर्शन में तैयार की गई है। इन कलाकारों का नेतृत्व हरियाणवी फिल्मों की डांस डायरेक्टर लीला सैनी कर रही हैं। इस टीम में नेहा व रोहिणी सहित नैंसी, ईशा, तनु, हेमलता, प्रिंसी, रितु, उषा, स्वाति, दीप्ति, अनुष्का, मीनाक्षी, दिव्या, सानिया, चाहत, कशिश व छवि शामिल हैं। सभी कलाकार पिछले एक सप्ताह से दिल्ली के राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में अभ्यास में जुटे हुए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा की झांकी मे ये रहेगा विशेष

डा. कुलदीप सैनी ने बताया कि हरियाणा की झांकी के प्रदर्शन के दौरान हरियाणवीं बोली में गीत भी बजता रहेगा, जिसके बोल हैं, ‘जय हरियाणा, विकसित हरियाणा, सीधे साधे लोग है इसके, दूध दही का पीणा खाणा, सुंदर सडकें समतल चौड़ा, यातायात का ताना-बाना, पल-पल चलती रेल मेट्रो सुगम सभी का आना-जाना, सुख, समृद्धि, खुशहाली और अमन चैन का यहां ठिकाना, वर्तमान है उज्जवल इसका, भविष्य सुरक्षित सबने माना, इतना सब कुछ मेरे सूबे में क्यू ना मन चाहवै इतराणा-जय हरियाणा।’ इसके अलावा इस अग्रणी भाग में ही नीचे के हिस्से में आमजन मानस को आसानी से मिलने वाली सुविधाओं तथा सेवाओं को दर्शाया गया है।

झांकी के अगले भाग में टैबलेट हाथ में लिए नजर आएगी स्कूली छात्रा 

अतिरिक्त निदेशक ने बताया कि जनसम्पर्क विभाग के महानिदेशक मनदीप बराड के मार्गदर्शन में झांकी को अंतिम रूप दिया गया है। हरियाणा अपनी अनूठी योजनाएं लागू करके प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। हरियाणा की झांकी के अग्रणी भाग (ट्रैक्टर) में एक स्कूली छात्रा दर्शायी गई है, जिसके हाथ में टैबलेट है, जो डिजिटल हरियाणा का प्रतीक है। ध्यान रहे कि राज्य सरकार ने अपने महत्वाकांक्षी ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों में 10वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट वितरित कर रिकॉर्ड कायम किया था। इसके पीछे सरकार की सोच यही थी कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी डिजिटल रूप से शिक्षा ग्रहण कर सकें।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author