Murder Case: हरियाणा में ब्लाइंड मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 5 महीने बाद मिली पुलिस को सफलता

हरियाणा के रेवाड़ी के नांगल तेजू गाँव में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में रेवाड़ी सीआईए टीम ने खुलासा करते हुए यमन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस जाँच में सामने आया है कि यमन और मृतक संजय की ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

हरियाणा के रेवाड़ी के नांगल तेजू गाँव में हुए ब्लाइंड मर्डर केस में रेवाड़ी सीआईए टीम ने खुलासा करते हुए यमन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस जाँच में सामने आया है कि यमन और मृतक संजय की वारदात से पहले शराब के नशे में किसी बात को लेकर हाथापाई हुई थी. जिसके बाद यमन ने पत्थर से संजय के सिर पर वार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और यमन मौके से फरार हो गया था.

बता दें कि नांगल तेजू निवासी 47 वर्षीय संजय का शव 7 अक्तूबर को नांगल तेजू बस स्टैंड के पास मिला था. संजय के सिर पर चोट मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस मामले में बावल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. पुलिस के काफी प्रयास के बावजूद इस मामले में पुलिस हत्यारें तक नहीं पहुँच पाई थी. जिसके बाद एसपी रेवाड़ी ने मामले की जाँच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी, और अब सीआईए रेवाड़ी टीम ने मामले में खुलासा करते हुए यमन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है.

National-Press-Day
लोकतंत्र की मजबूती और जनसेवा में मीडिया की भूमिका अहम, निष्पक्ष व तथ्यपरक पत्रकारिता समय की जरूरत: डीसी व एसपी

डीएसपी सुरेन्द्र श्योरान ने बताया कि आरोपी यमन झज्जर के भिरहड गाँव का रहने वाला है. जो नांगल उगरा में अपने पिता के साथ किराये पर रहता था. जिस दिन वारदात हुई उस दिन यमन और संजय नांगल तेजू बस स्टैंड के पास बैठकर शराब पी रहे थे. जहाँ किसी बात को लेकर दोनों में झगडा शुरू हुआ और यमन ने संजय के सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद यमन फरार हो गया. यहाँ तक आरोपी ने गाँव भी छोड़ दिया था.

जिसने अलग –अलग जगहों पर जाकर नौकरी भी की , लेकिन यमन शराब का आदि था, इसलिए उसे वहां से भी नौकरी से निकल दिया गया. और अब आरोपी वापिस नांगल उग्रा गाँव में आकर रहने लगा, जिसके बाद संजय हत्याकांड में मामले की जाँच कर रही सीआईए रेवाड़ी पुलिस के जाँच के दायरे में यमन आया, जैसे ही पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो यमन ने वारदात का खुलासा कर दिया. फिलहाल देर से ही सही पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच चुका है.

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !
About the Author