MP News: सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में भर दिया पानी मिला हुआ डीजल, पंट्रोल पंप हुआ सील

MP News: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल मिला है। जिसके बाद 19 इनोवा कार अचानक से बंद हो गई। जब इसकी सूचना आलाधिकारियों को लगी तो वो ...

MP News: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सीएम के काफिले की गाड़ियों में पानी मिला डीजल मिला है। जिसके बाद 19 इनोवा कार अचानक से बंद हो गई। जब इसकी सूचना आलाधिकारियों को लगी तो वो तुरंत मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक,  मध्यप्रदेश के रतलाम में आज शुक्रवार को (रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट कॉन्क्लेव- एमपी राइज 2025) होने जा रही है। इस कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 इनोवा कारों में गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाया गया। हालांकि, कुछ दूरी पर जाकर एक के बाद एक सभी इनोवा कारें बंद हो गईं इसके बाद हड़कंप मच गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

खबरों की मानें, तो गाड़ियों के टैंक खोलकर देखे गए तो उनमें डीजल के साथ पानी भी निकला। यह सूचना मिलते ही रात में ही अफसर मौके पर पहुंचे और उस पेट्रोल पंप को सील कर दिया, जहां से इन सभी में डीजल भरवाया गया था। इसके बाद फिर से इंदौर से दूसरी गाड़ियों का अरेंजमेंट किया गया है।

खबरों की मानें, तो रात करीब 10 बजे सीएम कारकेट की 19 इनोवा कारें शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए पहुंचीं। डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां आगे बढ़ीं तो कुछ ही दूर जाकर रुक गईं। इसके बाद सभी गाडियों को धक्का लगाकर सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author