Social media: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Social media: जांचकर्ता ने बताया कि जिला गुरुग्राम की रहने वाली एक नाबालिग ने 16 सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को इंस्टाग्राम (Social media) पर एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। ...

Social media: जांचकर्ता ने बताया कि जिला गुरुग्राम की रहने वाली एक नाबालिग ने 16 सितंबर 2022 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक सितंबर को इंस्टाग्राम (Social media) पर एक युवक से उसकी बातचीत शुरू हुई थी। युवक ने अपना नाम गांव जीवड़ा का रहने वाला कर्मबीर बताया था।

3 सितंबर को बुलाया खाना खाने

Social media

कर्मबीर (Social media) ने उसे मिलने के लिए रेवाड़ी बुलाया। राजेश पायलट चौक के निकट कार में करीब दस मिनट बातचीत होने के बाद वह वापस लौट गई थी। इसके बाद तीन सितंबर को युवक ने फिर उसे रेवाड़ी बुलाया और एक होटल में खाना खाने के बाद वापस लौट गए थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

15 सितंबर को होटल में ले जाकर दो बार दुष्कर्म

पीड़िता ने बताया कि 15 सितंबर को कर्मबीर उसे भाड़ावास रोड स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरदस्ती दो बार दुष्कर्म किया। युवक ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे राजेश पायलट चौक पर छोड़ कर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को धमकी देनी शुरू कर दी थी।

नाबालिग की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मबीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author