Rewari: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Rewari: पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि वह पहले परिवार के साथ रेवाड़ी में रहते थे। नवंबर 2022 को वह परिवार के साथ वापस फरीदाबाद आ गए थे। इसी वर्ष अप्रैल ...

Rewari: पुलिस को दी शिकायत में फरीदाबाद के रहने वाले एक व्यक्ति ने कहा है कि वह पहले परिवार के साथ रेवाड़ी में रहते थे। नवंबर 2022 को वह परिवार के साथ वापस फरीदाबाद आ गए थे। इसी वर्ष अप्रैल माह में उनकी पत्नी के डांटने के कारण 17 वर्षीय बेटी घर छोड़ कर चली गई थी। नौ मई को राजस्थान पुलिस ने बताया कि उनकी बेटी राजस्थान में है। राजस्थान से वापिस फरीदाबाद लाने के बाद नाबालिग की काउंसिलिंग व मेडिकल जांच में पता लगा कि वह छह-सात माह की गर्भवती है।

नाबालिग ने परिजनों  को बताया कि अक्टूबर-2022 में वह Rewari के माडल टाउन स्थित एक होटल में खाना लेने के लिए गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात होटल में काम करने वाले युवक अंकुश से हुई थी। अंकुश ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था। नाबालिग से दुष्कर्म व गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद थाना पल्ला फरीदाबाद में जीरो एफआइआर दर्ज कर मामला रेवाड़ी भेजा गया।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

जिस पर थाना माडल टाउन पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध पोकसो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस पर माडल टाउन पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अकुश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

About the Author