Rewari: नाबालिग छात्रा को मैसेज करने और अश्लील हरकत करने का आरोपी गिरफ्तार

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि जाटूसाना के एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे मोबाइल पर पिछले डेढ़ माह से मैसेज कर रहा है और जब वह स्कूल जाने लगी तो आरोपी कहने लगा ...

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि जाटूसाना के एक गांव निवासी नाबालिग ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे मोबाइल पर पिछले डेढ़ माह से मैसेज कर रहा है और जब वह स्कूल जाने लगी तो आरोपी कहने लगा कि मुझसे फोन पर बातचीत किया करो। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को यह बात बताई। इसके बाद आरोपी की हरकत कम होने की बजाय बढ़ गई और उसने नाबालिग के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ का भी प्रयास किया।

तत्पश्चात उन्होंने यह बात अपने पिता को बताई जिसके बाद उनके पिता आरोपी के घर जाकर यह बात बताई। अगले दिन जब वह कहीं जा रही थी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसको गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। तत्पश्चात वह किसी तरह अपने घर आ गई और उसने परिवार को यह बात बताई।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

जिस पर थाना जाटूसाना (Rewari) पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

 

NEET-UG Exam Alert: Exam at 12 centers in Rewari; entry denied if these items are carried.
NEET-UG Exam Alert: रेवाड़ी के 12 केंद्रों पर परीक्षा, ये सामान ले गए तो नहीं मिलेगी एंट्री
About the Author