साइबर ठगी गिरोह का सदस्य चढ़ा पुलिस के हत्थे, बैंक खाते खुलवाकर करता था फर्जीवाड़ा

आपको बता दें कि आरोपी सुमित बिहार का रहने वाला है. जो हाल में धारूहेड़ा की चाँद कॉलोनी में रहता था. इस दौरान धारूहेड़ा निवासी हिमांशु की मुलाक़ात सुमित से हो गई. आरोपी सुमित ने लालच दिया कि तुम अगर ...

आपको बता दें कि आरोपी सुमित बिहार का रहने वाला है. जो हाल में धारूहेड़ा की चाँद कॉलोनी में रहता था. इस दौरान धारूहेड़ा निवासी हिमांशु की मुलाक़ात सुमित से हो गई. आरोपी सुमित ने लालच दिया कि तुम अगर सैलरी अकाउंट खुलवाते हो तो एक हजार रूपए हर महीने खाते में आयेंगे. शातिर ठग सुमित ने धारूहेड़ा के बैंक शाखा में हिमांशु का खाता खुलवा दिया. जिसमें मोबाइल नम्बर राजस्थान के रहने वाले गजेन्द्र सिंह के कहने मुताबिक जुड़वा दिया.

 

इस खेल का खुलासा तब हुआ जब मजदूरी करने वाले हिमांशु के खाते में लाख्रों रूपए की ट्रांजेक्शन होने लगी. अचानक लाखों की ट्रांजेक्शन देखकर बैंक मैनेजर ने हिमांशु से बातचीत की. जिसके बाद हिमांशु को पता चला की उसका बैंक खाता तो कोई ओर इस्तेमाल कर रहा है. फिर एक अगस्त को धारूहेड़ा पुलिस थाना में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

जाँच के दौरान हुआ बड़े खेल का खुलासा

cyber thug

इस मामले में पुलिस ने जैसे ही केस दर्ज कर जाँच शुरू की तो एक बड़े खेल का खुलासा हो गया. हालाँकि अभी ये पता लगाना बाकी है कि लाखों रूपए किन खातों से और किस इरादे से लेन-देन किये गए. लेकिन सुमित की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सामने आया है कि उसने ऐसे ही दर्जनभर बैंक खाते धारूहेड़ा की अलग –अलग बैंक शाखाओं में खुलवायें थे. जिनमें करीबन 30 लाख रूपए की ट्रांजेक्शन की गई.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

इस गिरोह में राजस्थान के जयपुर और दौसा जिला निवासी गजेन्द्र सिंह और मुनीस शामिल पाए गए है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा. ताकि इस गिरोह में शामिल मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सकें. और ये पता लगाया जा सकें कि इन पैसों को कैसे बैंक खातों में लाया गया और कब से ये फर्जीवाड़े का खेल खेला जा रहा है.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author