HPSC: रेवाड़ी की ममता यादव बनी हरियाणा लोक सेवा आयोग की नई सदस्य

HPSC: ममता यादव को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को राजभवन में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नए सदस्य रूप मे पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ...

HPSC: ममता यादव को हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को राजभवन में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के नए सदस्य रूप मे पद, निष्ठा एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव भी उपस्थित थे।

ममता यादव ने मिशन साहस का भी किया नेतृत्व

HPSC

ममता यादव (HPSC) शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी रही हैं। वे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साल्हावास, जिला रेवाड़ी में समाज शास्त्र विषय की प्राध्यापिका रहीं है। यादव वर्ष 1985 में छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सक्रिय सदस्य रही हैं। उन्होंने छात्र संघ में पदाधिकारी रहते हुए युवाओं का नेतृत्व किया और समाज सेवा के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तहत लड़कियों के आत्म रक्षा प्रशिक्षण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम मिशन साहस का भी नेतृत्व किया और अभी तक इस कार्यक्रम के अंतर्गत 12 लाख छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ममता यादव हरियाणा यूथ पालिसी की ड्राफ्ट कमेटी की सदस्या भी रही हैं।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी, हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, हरियाणा लोक सेवा आयोग के चेयरमैन आलोक कुमार वर्मा शामिल थे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

शपथ समारोह में हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के सदस्यों सहित अनेक अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्तियों के अतिरिक्त ममता यादव के परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author