माजरा एम्स: सोमवार से शुरू होगी रजिस्ट्री प्रक्रिया

आपको बता दें कि लम्बे समय से एम्स निर्माण का कार्य विभिन्न अडचनों के कारण लंबित रहा है. पिछले कई महीनों से शासन – प्रशासन ये कह रहा है कि अगले हफ्ते से उक्त जमीन की रजिस्ट्री प्रकिया शुरू कर ...

आपको बता दें कि लम्बे समय से एम्स निर्माण का कार्य विभिन्न अडचनों के कारण लंबित रहा है. पिछले कई महीनों से शासन – प्रशासन ये कह रहा है कि अगले हफ्ते से उक्त जमीन की रजिस्ट्री प्रकिया शुरू कर दी जायेगी. लेकिन अबतक वो अगला हफ्ता नहीं आया. एक फिर डीसी अशोक कुमार गर्ग ने बैठक कर कहा है कि सोमवार से रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू होने जा रही है.

 

डीसी ने जिला राजस्व अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव माजरा क्षेत्र में बनने वाले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की जमीन की रजिस्ट्री सोमवार से प्रभावी रूप से शुरू की जाए और इसके लिए सभी तैयारियां राजस्व विभाग द्वारा पूरी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एम्स जमीन से संबंधित रजिस्ट्री के समय किसी को कोई परेशानी न हो। इसलिए अधिकारियों को चाहिए कि वे पहले से ही अपनी पूरी तैयारी करके रखें। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री प्रक्रिया निर्बाध रूप से पूरी हो सके उसके लिए बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद भी जनरेटर की व्यवस्था करें।

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

AIIMS meeting

 

डीसी ने सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी को अपनी देखरेख में इस कार्य को पूरा कराना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की जमीन के पैसे वितरण के लिए बैंक के माध्यम से सीधे खाते में आरटीजीएस करने के लिए कहा। आपको बता दें कि माजरा गाँव की करीबन 210 एकड़ जमीन पर एम्स बनना है. जो जमीन ग्रामीणों से सरकार के नाम होनी है. जिसकी रजिस्ट्री प्रकिया सोमवार से शुरू होगी.

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

 

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद रविन्द्र यादव, एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, अतिरिक्त सीईओ जिला परिषद जय प्रकाश, डीआरओ राकेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल, तहसीलदार प्रदीप देशवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : जर्मनी और इटली के दौरे पर पहुंचा सहकारिता मंत्री के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल https://rewariupdate.com/?p=21491

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles