आजादी अमृत महोत्सव के तहत नेशनल हैंडीकैप्ड फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन द्वारा स्वावलंबन योजना के तहत केंद्र खोलने के लिए दिव्यांगजनों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके तहत दिव्यांगों को 12 लाख रुपए तक का ऋण मिलेगा।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह ऋण आवेदक को चार साल में अदा करना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए आवेदक के पास एक हजार वर्ग फुट जगह, जिसमें बिजली, पानी व ट्रेनिंग से संबंधित मूलभूत सुविधाएं व उपकरणों की सुविधा होना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि स्वावलंबन केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों को घरेलू डाटा एंट्री ऑपरेटर, टेलर, डाटा आपरेटर, रिटेल सेल्स एसोसिएट व हैंडसेट रिपेयर इंजीनियर जैसे स्वरोजगार की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9717277388 व 9468000211 पर संपर्क किया जा सकता है।








