Lado Laxmi Yojana: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लाडो लक्ष्मी योजना का ऐलान किया गया है। इस स्कीम के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये मिलेंगे। सीएम सैनी ने कहा कि जल्द ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत महिलाओं को 2100 रुपये मिलेंगे। इसको लेकर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। इस योजना के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया जाएगा।
इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो गरीब परिवार से आती है। अभी तक यह नहीं बताया गया है कि यह योजना कब शुरु होगी। लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए तैयारी शुरु कर देनी चाहिए, ताकि जब कभी इस योजना के तहत आवेदन शुरु हो तो आपको किसी परेशानी का सामना करना न पड़े और आप इस योजना का लाभ उठा सकें।
जल्द कर लें ये 4 काम
अगर आपने हरियाणा सरकार के अंत्योदय पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कराया है तो जल्द से जल्द करवा लें।
अगर आपका फैमिली आईडी में नाम दर्ज नहीं तो तुरंत करवा लें।
आपका Aadhar Card बैंक खाते से लिंक नहीं है, तो यह काम जल्द पूरा कर लें।
अगर आप हरियाणा के निवासी है और आपके परिवार की सालाना इनकम 1 लाख 80 हजार रुपये से कम है तो आपको BPL श्रेणी में समझा जाएगा। अगर आपका BPL कार्ड नहीं बना है तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।








