कोसली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जांच अधिकारी एचसी नसीब ने बताया कि सूचना मिली की उदयभान उर्फ काली पुत्र बिरेन्द्र सिंह निवासी जीवडा जिसके पास एक अवैध देशी कट्टा है। वह नाहड रोड नजदीक फ्लाई ओवर कोसली के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम नाहड ...

जांच अधिकारी एचसी नसीब ने बताया कि सूचना मिली की उदयभान उर्फ काली पुत्र बिरेन्द्र सिंह निवासी जीवडा जिसके पास एक अवैध देशी कट्टा है। वह नाहड रोड नजदीक फ्लाई ओवर कोसली के पास खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम नाहड रोड फ्लाईओवर कोसली के पास पहुंची तो वहां बताए गए हुलिया अनुसार एक युवक खड़ा था।

 

पुलिस टीम ने युवक को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम उदयभान उर्फ काली निवासी जीवडा थाना रोहड़ाई जिला रेवाडी बताया तथा उसकी तलाशी लेने पर उसकी लोवर की जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में आरोपी गांव जीवडा निवासी उदयभान उर्फ काली को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार उपलब्ध करवाने वाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author