कहासुनी के बाद व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को शहर के कुतुबपुर स्थित देव नगर में 46 वर्षीय सुनील का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.   झगड़ा इतना बढ़ा कि की पड़ोसियों ने सुनील और उसके साथ एक ...

जानकारी के मुताबिक रविवार रात को शहर के कुतुबपुर स्थित देव नगर में 46 वर्षीय सुनील का पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया.

 

झगड़ा इतना बढ़ा कि की पड़ोसियों ने सुनील और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति की लाठी डंडों से पिटाई कर दी. इस घटना में घायल हुए दोनों लोगों को रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया. सुनील की नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था. जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

rewari
Rewari : मुकेश हत्याकांड पुलिस का खुलासा , 2 आरोपी गिरफ्तार

 

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस की टीम रोहतक पीजीआई पहुंची। वहां सुनील के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। साथ ही पुलिस ने सुनील के परिजनों की शिकायत पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

 

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

रामपुरा थाना प्रभारी रणसिंह ने बताया कि झगड़े की वजह पता नहीं चल पाई है। हमले में सुनील की मौत हो चुकी है, जबकि एक घायल है। रोहतक पीजीआई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author

Related Articles