Khatu Shyam Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वालों की बल्ले-बल्ले, झज्जर से शुरू हुई मदार एक्सप्रेस ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल

Khatu Shyam Special Train:हरियाणा के झज्जर से राजस्थान के रींगस जाने वाली मदार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन झज्जर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर पहुंची, जिससे स्थानीय यात्रियों में ...

Khatu Shyam Special Train:हरियाणा के झज्जर से राजस्थान के रींगस जाने वाली मदार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। यह ट्रेन झज्जर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 2 मिनट पर पहुंची, जिससे स्थानीय यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

बताया जा रहा है कि ट्रेन के पहले दिन 10 यात्रियों ने झज्जर से रींगस तक का सफर किया। हालांकि, इस ट्रेन के शुरू होने से विशेष रूप से खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा फायदा मिलेगा। अब श्रद्धालु आसानी से झज्जर से रींगस तक ट्रेन के माध्यम से यात्रा कर सकेंगे।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यह ट्रेन रोजाना दोपहर 2 बजकर 3 मिनट पर झज्जर पहुंचेगी और फिर खाटूश्याम के रिंगस तक जाएगी। वहां से सुबह साढ़े 6 बजे वापस रवाना होगी और झज्जर रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर पहुंच जाएगी।

वहीं इस बारे में स्टेशन मास्टर रामकिशन मीणा का कहना है कि हर साल श्याम प्रेमियों के लिए यह ट्रेन 20 ट्रिप के लिए चलाई जाती है। बाद में इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author