कथक और भरतनाट्यम की रुचि कक्षाएं होने जा रही आयोजित,देखें लगेंगी ये कक्षाएं

भारत में नृत्य प्राचीन काल से एक समृद्ध एवं जीवंत परम्परा रही है। प्रदेश के किशोरों व युवाओं में इस परंपरा को प्रचलित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शास्त्रीय ...

भारत में नृत्य प्राचीन काल से एक समृद्ध एवं जीवंत परम्परा रही है। प्रदेश के किशोरों व युवाओं में इस परंपरा को प्रचलित रखने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा द्वारा आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में शास्त्रीय नृत्य कथक एवं भरतनाट्यम की रुचि कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इन रुचि कक्षाओं का आयोजन कुरुक्षेत्र में ब्रह्म सरोवर के निकट कला कीर्ति भवन में किया जाएगा। रुचि कक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं 5 दिसंबर 2022 तक कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की अधिकारिक ई-मेल आईडी

Rewari News: Cyber ​​fraud of ₹1.35 lakh under the guise of 'work from home'
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹1.35 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

artandculturalaffairshry@gmail.com पर अपना आवेदन भिजवा सकते हैं। प्रत्येक छात्र व छात्रा को सौ रुपए प्रति कक्षा छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

दो आयु वर्ग में आयोजित होंगी रुचि कक्षाएं :
डीसी ने बताया कि रुचि कक्षाएं दो आयु वर्ग पांच से पंद्रह वर्ष व पंद्रह वर्ष से पच्चीस वर्ष में आयोजित की जाएंगी। रुचि कक्षा में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्र व छात्रा को छात्रवृत्ति स्वरूप पचास रुपए दिए जाएंगे। वहीं अच्छा प्रदर्शन करने पर विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-27923896 पर संपर्क किया जा सकता है।

Congress protests in Rewari against the NEET paper leak; Chiranjeev Rao submits a memorandum.
NEET पेपर लीक के विरोध में रेवाड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, चिरंजीव राव ने सौंपा ज्ञापन

About the Author