जिला रेवाड़ी पुलिस द्वारा महिला थाना में शिशुगृह के लिए दो कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। सरकार के निर्देशानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति आउटसोर्सिंग पॉलिसी के तहत होगी।
शिशु गृह में एक महिला कर्मचारी व एक सहायक महिला कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें महिला कर्मचारी का मासिक मानदेय 3000/- रुपए तथा सहायक महिला कर्मचारी का मानदेय 1500/- रुपए होगा। पुलिस महानिदेशक कार्यालय पंचकुला की ओर से दोनों कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए अनुमति भी प्रदान की जा चुकी है।
शिशु गृह के लिए खिलौने व अन्य सामान विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31.10.2022 को पुलिस लाइन रेवाड़ी में टी.एस.आई. शाखा में आवेदन कर सकती हैं।