JNV: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 29 अप्रैल को होगी परीक्षा, प्रवेश पत्र जारी

JNV: डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) नैचाना में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने ...

JNV: डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति अशोक कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) नैचाना में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 6 में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन किया था उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड करवाना होगा सत्यापित

JNV

जेएनवी नैचाना के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा में स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से सत्यापित प्रवेश पत्र ही मान्य होगा। परीक्षा के लिए पहले से ऑनलाइन आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक से एडमिट कार्ड (JNV) सत्यापित करवाना होगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

परीक्षा का समय

विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र नजदीकी सीएससी सेंटर या नवोदय विद्यालय (JNV) समिति की वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseitms.gov.in/nvs/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते है। उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी, परीक्षार्थियों को सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author