Jaswant Singh Scorpio Theft Case: रेवाड़ी स्कॉर्पियो चोरी कांड, राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन की रिमांड

Jaswant Singh Scorpio Theft Case: CIA कोसली इंचार्ज SI सुभाष चन्द की टीम ने गत 28 मार्च की रात को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट ...

Jaswant Singh Scorpio Theft Case: CIA कोसली इंचार्ज SI सुभाष चन्द की टीम ने गत 28 मार्च की रात को पूर्व मंत्री जसवंत सिंह की स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान जिला ब्यावर के गांव हथुन बाकला निवासी फिरोज काठात के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Rewari News: Two accused arrested for attacking a youth at POSCO Chowk.
Rewari News: पोस्को चौक पर युवक पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया की गत 29 मार्च को सेक्टर-3, रेवाड़ी निवासी (पूर्व मंत्री) जसवंत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि 28 मार्च की रात उन्होंने अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को अपने घर के सामने पार्क किया था। अगले दिन, 29 मार्च की सुबह गाड़ी वहां से गायब मिली। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त चार आरोपी राजस्थान के जिला फलोदी के गांव कानासर निवासी रिछपाल, जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी सुरेंद्र सिंह, जिला जोधपुर के गांव बुरचा हाल आबाद राजीव गांधी कालोनी जोधपुर निवासी हिम्मत सिंह व जिला ब्यावर के गांव खेडी का खेडा निवासी नरेंद्र काठात उर्फ नरेश को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

Bawal News: Government Model Sanskriti Primary School, Jaliyawas, upgraded to the secondary level.
Bawal News: जलियावास की राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला हुई माध्यमिक स्तर पर अपग्रेड

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को भी बरामद कर लिया था। जो इस मामले में सीआईए कोसली पुलिस टीम ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी राजस्थान जिला ब्यावर के गांव हथुन बाकला निवासी फिरोज काठात को भी माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Rewari Police Drug Disposal: 40.76 kg of narcotics seized in 47 cases destroyed.
Rewari Police Drug Disposal: रेवाड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, 47 मामलों में जब्त 40.76 किलो मादक पदार्थ किए नष्ट

About the Author