Indian Railway: अग्निपथ के विरोध प्रदर्शन के कारण आज 676 ट्रेने रहेगी रद्द,देखे लिस्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों हरियाणा,बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के चलते भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है.कई जगह पर रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया गया है तो, कई जगह पर विरोध के नाम पर ...

देश के अलग-अलग हिस्सों हरियाणा,बिहार, उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के चलते भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है.कई जगह पर रेलवे ट्रैक पर जाम लगाया गया है तो, कई जगह पर विरोध के नाम पर ट्रेनों में आग लगा दी गई है. कल प्रदर्शनकारियों ने महेन्द्रगढ़ स्टेशन पर बने सेक्शन इंजीनियर के दफ्तर में ना केवल तोड़फोड़ की, बल्कि बाहर खड़ी उनकी वैगनआर गाड़ी को भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया.

 

इसके बाद स्टेशन परिसर में ही जरनेटर और अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया. इस बीच वहां खड़ी पिकअप गाड़ी को भी आग लगा दी. बाद में प्रदर्शनकारियों ने ड्रम में आग लगाकर उन्हें रेलवे ट्रैक पर रख दिया. जिसकी वजह से रेलवे को भारी नुकसान हुआ है. कानून व्यवस्था को बनाए रखने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने बड़ी संख्या में ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.

 

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

 

करीब 700 ट्रेनों को रद्द, रिशेड्यूल, डायवर्ट किया गया
देश के कई राज्यों में अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scheme) के चलते हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे ने कुल 676 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में ट्रेनों को रिशेड्यूल करने का भी फैसला लिया है. आज कुल 18 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. वहीं कुल 6 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया गया है.

 

 

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

ऐसे देखे लिस्ट

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/  की वेबसाइट पर विजिट करें.

Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इस ऑप्शन को चुनें.

रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.

Train Cancelled News: Several trains, including the Jodhpur-Hadapsar service, cancelled due to landslides; routes of these trains diverted.
Train Cancelled News: भूस्खलन के कारण जोधपुर-हडपसर समेत कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

यह चेक करके ही घर से बाहर निकलें वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

 

About the Author