चुनावी सामग्री के बाजार में रौनक, ये बुजुर्ग जहाँ चुनाव होते है वहीँ लगाते है दूकान

हरियाणा पंचायत चुनाव काफी लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी बन रहा है. चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की डिमांड कई गुना बढ़ गई है. यूपी के रहने वाले लहरी सिंह नाम के बुजुर्ग भी चुनाव सामग्री की ...

हरियाणा पंचायत चुनाव काफी लोगों के लिए रोजगार का जरिया भी बन रहा है. चुनाव में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की डिमांड कई गुना बढ़ गई है. यूपी के रहने वाले लहरी सिंह नाम के बुजुर्ग भी चुनाव सामग्री की दूकान लेकर हरियाणा पहुंचे है. जहाँ पहले झज्जर के चुनाव में झज्जर में चुनावी सामग्री की दूकान लगा चुके है. अब दुसरें चरण में रेवाड़ी और फिर तीसरे चरण में जहाँ चुनाव होने वहां पहुँच जायेंगे.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यूपी के बुलंदशहर के रहने वाले लहरी सिंह बताते है कि वो करीबन 20 वर्षों से रोजगार के लिय चुनावी सामग्री की फूटपात पर दूकान लगाते है. उनके साथ दर्जनभर लोग और है, जो आस –पास के दुसरें इलाके में इसी तरह की दूकान लगाते है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और हरियाणा जहाँ भी कहीं चुनाव होते है. वहीँ रोजी रोटी के लिए चुनाव सामग्री बेचने के लिए लहरी सिंह और उनके साथ काम करने वाले लोग पहुंच जाते है.  हालाँकि लहरी सिंह का कहना है कि हरियाणा चुनाव में उनकी दुकानदारी कुछ खास नहीं चल रही है. जिस तरह से दुसरें राज्यों में चुनाव के समय में मौहोल होता है वैसा नजारा यहाँ देखने को नहीं मिल रहा है और ना ज्यादा बिक्री हो रही है.

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author