रेवाड़ी में गैंगवार, चार को लगी गोलियाँ, एक को चाकुओं से गोदा

जानकारी के मुताबिक आलू गैंग एक एक सदस्य अपने साथियों के साथ धारूहेड़ा चुंगी स्थित बैठा हुआ था. जिसकी भनक झोटा गैंग को लग गई. जिन्होंने मौके पर आकर फायरिंग कर दी. जवाब में आलू गैंग की तरफ से भी ...

जानकारी के मुताबिक आलू गैंग एक एक सदस्य अपने साथियों के साथ धारूहेड़ा चुंगी स्थित बैठा हुआ था. जिसकी भनक झोटा गैंग को लग गई. जिन्होंने मौके पर आकर फायरिंग कर दी. जवाब में आलू गैंग की तरफ से भी फायरिंग कर दी गई. इस वारदात में 4 लोग गोली लगने से और एक चाकू लगने से घायल है. दो घायल रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर , एक रोहतक पीजीआई और दो लोग निजी अस्पतालों में भर्ती है.

डॉ आदित्य यादव ने बताया कि उनके पास तीन लोग आयें थे. जिनमें एक के पेट से गोली आरपार हो गई थी. जिसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है. जबकि दो रेवाड़ी ट्रोमा सेंटर में भर्ती है. जिसके एक के हाथ से गोली आरपार हो गई है और दूसरे के पैर में गोली लगने से हड्डी टूट गई है. दोनों की हालात अभी खतरें से बाहर है.

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

झोटा गैंग और आलू गैंग के बीच लम्बे से वर्चस्व को लेकर लड़ाई चल रही है. आलू गैंग के सदस्य झोटा गैंग के गुर्गों की हत्याएं भी कर चूका है और झोटा गैंग ने भी जवाब में कई बार वारदातें की है. फिलहाल आलू गैंग का सरगना सुनील ढुलकच जेल में बंद है. जबकि राजकुमार उर्फ़ झोटा अभी जमानत पर बाहर आया हुआ बताया जा रहा है.

फ़िलहाल सिटी थाना पुलिस, रेवाड़ी और धारूहेड़ा सीआईए पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड के लिए लगी हुई है. हालांकि अभी पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

अपडेट ……

दोपहर बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल ने गैंगवार पर दिया बयान, देखें पुलिस ने क्या कहा

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author