कोसली में सीएम फ़्लाइंग की रेड,गोदाम से 14 किवंटल विभिन्न तरह के पटाखे बरामद

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती करने के आदेशों के बाद ग्राउंड पर पटाखों की बिक्री पर सख्ती की जा रही है. रेवाड़ी के कोसली में अवैध रूप से गोदाम में रखे करीबन 14 किवंटल पटाखों को सीएम ...

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती करने के आदेशों के बाद ग्राउंड पर पटाखों की बिक्री पर सख्ती की जा रही है. रेवाड़ी के कोसली में अवैध रूप से गोदाम में रखे करीबन 14 किवंटल पटाखों को सीएम फ़्लाइंग टीम ने जब्त करके पुलिस के हवाले किया है.

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

आपको बता दें कि सीएम फ़्लाइंग टीम रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि कोसली कस्बे में नीतिन नाम के दूकानदार ने अवैध रूप से एक गोदाम में पटाखे भरे हुए है. जिस सूचना के आधार पर सीएम फ़्लाइंग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार, सबंधित विभागों के अधिकारी और कोसली पुलिस को साथ लेकर कोसली में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में पटाखें बरामद किये गए.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

कोसली के रिहायशी इलाके में बने एक गोदाम में विभिन्न तरह के करीबन 14 किवंटल पटाखें भरे हुए थे. जिन सभी पटाखों को सीएम फ़्लाइंग की टीम ने पुलिस के हवाले कर दिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है.सीएम फ़्लाइंग टीम के डीएसपी राजेश चैची ने कहा कि ये सख्ती उनकी लगातार जारी रहेगी.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author