बावल में प्राइवेट बस ने बाइक सवार छात्र को कुचला, गुस्साएं लोगों ने किया रोड़ जाम 

मृतक के मामा सुशील ने बताया कि उसका भांजा विकास  गुरुग्राम जिले के गाँव पातली का रहने वाला था और बावल के निजी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र था और  रेवाड़ी जिले के गाँव तिहाड़ा में रहता था. आज ...

मृतक के मामा सुशील ने बताया कि उसका भांजा विकास  गुरुग्राम जिले के गाँव पातली का रहने वाला था और बावल के निजी स्कूल में 12वीं क्लास का छात्र था और  रेवाड़ी जिले के गाँव तिहाड़ा में रहता था. आज स्कूल की छुट्टी होने के कारण वो  सुबह अपने घर गाँव पातली जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकला था. जहाँ बावल में बिजली कार्यालय के पास प्राइवेट बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. बस के निचे आने से छात्र की मौत हो गई.

इस हादसे के बाद पुलिस की कार्रवाई से नाराज लोगों ने रोड़ जाम करके रोष व्यक्त किया. लोगों को के गुस्से को देखते हुए एसडीएम बावल , डीएसपी और नगर पालिका चेयरमैन मौके पर पहुंचे , जिन्होंने उचित कार्रवाई करके का भरोसा दिया. जिसके बाद करीबन दो घंटे बाद जाम खोल दिया गया.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

बावल नगर पालिका के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रेहड़ीवालों ने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ था. जिसके कारण सड़क हादसा हुआ है. नगर पालिका अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है. लेकिन कुछ लोग नहीं मान रहे है. लेकिन अब सभी अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा.

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author