आदर्श नगर में युवक की पीटकर हत्या के मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता था। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कुतुबपुर निवासी एक युवक उसके भाई सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जब वह पुराना बिजली घर के गेट के सामने पहुंचा तो वहां काफी संख्या में युवक अपनी कारों को साइड में खड़ी कर घात लगाए बैठे हुए थे।

गेट के सामने पहुंचते ही सभी ने सुनील पर लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने सिर में गहरी चोट मारी और सुनील के हाथ व पैर तोड़ दिए।सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मामले में आठवें आरोपी मोहल्ला आदर्श नगर कुतुबपुर रेवाडी निवासी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मामले में सात आरोपियों पुराना बिजली घर आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी मोहित, आदर्श नगर कुतुबपुर रेवाडी निवासी गौरव उर्फ गौरी व अंकित, बजरंग भवन रोहतक हाल आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी गोलू उर्फ मिथुल, भाकली निवासी सचिन उर्फ सैम, मेहरवाडा मोहल्ला रेवाड़ी निवासी वागेश तथा सराय मोहल्ला रेवाड़ी निवासी दीपांशु को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author