आदर्श नगर में युवक की पीटकर हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता था।

 

रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कुतुबपुर निवासी एक युवक उसके भाई सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जब वह पुराना बिजली घर के गेट के सामने पहुंचा तो वहां काफी संख्या में  युवक अपनी कारों को साइड में खड़ी कर घात लगाए बैठे हुए थे। गेट के सामने पहुंचते ही सभी ने सुनील पर लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की।

 

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

हमलावरों ने सिर में गहरी चोट मारी और सुनील के हाथ व पैर तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।

ये भी पढ़े : नाबालिग छात्र का यौन उत्पीड़न करने का एक आरोपी गिरफ्तार https://rewariupdate.com/?p=21069

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने मामले में चौथे आरोपी सराय मोहल्ला रेवाड़ी निवासी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

 

इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों पुराना बिजली घर आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी मोहित, कुतुबपुर निवासी अंकित तथा बजरंग भवन रोहतक हाल आदर्श नगर कुतुबपुर निवासी गोलू उर्फ मिथुल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author