Haryana: हरियाणा में CET परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, आयोग ने जारी किए ये सख्त निर्देश

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर ...

Haryana CET 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को प्रदेश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आवेदक HSSC की आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा कुछ सख्त दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे इन नियमों का कड़ाई से पालन करें:

मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, बेल्ट, किसी भी प्रकार की घड़ी, पेन, पेंसिल, शार्पनर, इरेज़र, करेक्शन फ्लूइड आदि परीक्षा केंद्र में ले जाना मना है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

इसके अतिरिक्त, अंगूठी, चेन, बाली, चूड़ियाँ/कंगन, हार, ताबीज़, कड़ा आदि भी पहनकर न आएं। यदि किसी के पास ये वस्तुएं पाई जाती हैं, तो उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा में शामिल होने के लिए रंगीन प्रिंट में एडमिट कार्ड, उस पर चिपकाया गया हालिया रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर ID) अनिवार्य हैं।

मोबाइल में स्कैन की गई या फोटोकॉपी पहचान पत्र मान्य नहीं होगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

ओएमआर शीट को फाड़ना, मोड़ना या कोई निशान छोड़ना मना है।

उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में HSSC द्वारा प्रदान किया गया नीला/काला बॉल पेन ही उपयोग करना होगा। निजी पेन की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा की तय तारीख और समय पर ही उपस्थिति अनिवार्य है, अन्यथा प्रवेश नहीं मिलेगा।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

परीक्षा शुरू होने और समाप्त होने के पहले 30 मिनट तक शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा पूरी होने से पहले कोई भी उम्मीदवार परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकता।

About the Author