खाते से पैसे निकालने की बात पर पति ने पत्नी पर किया चाकू से हमला

मिली जानकारी के मुताबिक  पीड़िता प्रीति यादव की शादी  बालियर खुर्द निवासी अरूण कुमार के साथ हुई थी. दोनों फिलहाल रेवाड़ी शहर के बाइपास स्थित एकता सोसायटी में रहते हैं. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति ...

मिली जानकारी के मुताबिक  पीड़िता प्रीति यादव की शादी  बालियर खुर्द निवासी अरूण कुमार के साथ हुई थी. दोनों फिलहाल रेवाड़ी शहर के बाइपास स्थित एकता सोसायटी में रहते हैं. पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति उसे आए दिन परेशान करता है.

 

आज भी उसने पहले गाली-गलौज की और फिर एक वाउचर पर साइन करने के लिए बोला कि तेरे खाते से पैसे निकालने हैं. प्रीति ने मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी,जिससे बचने के लिए प्रीति रसोई में चली गई. जिसके बाद आरोपी भी रसोई में पहुंच गया और चाकू उठाया और उस पर वार करने शुरू कर दिए.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

 

आरोपी ने गर्दन, हाथ-पैर और कई जगह चाकू से वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गई. इतना ही नहीं चुन्नी से उसका गला दबाने की कोशिश की. किसी तरह आरोपी से छूटकर महिला एक कमरे में घुस गई और अंदर से बंद कर लिया. जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया. महिला ने इसके बारे में तुरंत पुलिस को शिकायत दी.

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

जिसके बाद मौके पर पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने प्रीति की शिकायत पर आरोपी अरूण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author