HSSC Fake Website: हरियाणा में CET के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले गिरफ्तार, HSSC ने पोर्टल बंद कराया

HSSC Fake Website: हरियाणा में CET के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 3 आरोपी यूपी के गोरखपुर और 2 आरोपी कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद के रहने वाले हैं। इनमें ...

HSSC Fake Website: हरियाणा में CET के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी वेबसाइट बनाने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 3 आरोपी यूपी के गोरखपुर और 2 आरोपी कुरुक्षेत्र व फतेहाबाद के रहने वाले हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।

शुक्रवार को हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के सदस्य भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 4 जून को फर्जी वेबसाइट बनाने की सूचना मिली थी। हमने तुरंत सेक्टर- 20 स्थित साइबर थाने में इसकी शिकायत दी। इस फर्जी वेबसाइइट पर जो क्यूआर कोड था, वह भी फर्जी पोर्टल के साथ ही बंद कर दिया गया है। साथ ही उस बैंक खाता को भी फ्रीज कर दिया गया है। कोई उसमें से पैसे नहीं निकलवा पाएगा।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि आरोपियों की उम्र लगभग 25 से 40 के बीच है। ठगों ने 29 मई को सीईटी की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। रजिस्ट्रेशन के दौरान ठगों ने छात्रों से कुछ जरूरी जानकारी लेकर फीस जमा करवाई और रजिस्ट्रेशन दिखा दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है आरोपियों ने इस तरह की ठगी कितनी बार की है। वह किस गैंग के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी
About the Author