New Year 2026 पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं, रेवाड़ी पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा प्रबंध

New Year 2026: SP रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिलेवासियों को New Year की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल के शांतिपूर्ण जश्न और आमजन की सुरक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए ...

New Year 2026: SP रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने जिलेवासियों को New Year की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए साल के शांतिपूर्ण जश्न और आमजन की सुरक्षा के लिए रेवाड़ी पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नववर्ष की आड़ में असामाजिक गतिविधियों और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने बताया कि 30 दिसंबर शाम 6 बजे से New Year के जश्न के समापन तक विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू रहेंगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना, सड़कों पर शोर-शराबा करना, साइलेंसर से तेज आवाज निकालना और नशे में ड्राइविंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए शहर में ड्रंकन ड्राइविंग नाके भी लगाए गए हैं।

होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस तैनात रहेगी। साथ ही जिला भर में कई सुरक्षा नाके स्थापित किए गए हैं, जहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

पुलिस एडवाइजरी के मुख्य बिंदु

  • नशे में वाहन न चलाएं, स्टंट व ओवरस्पीडिंग से बचें
  • ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें
  • केवल निर्दिष्ट पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़ा करें
  • ऑटो चालकों को भी अनुशासन का पालन करना होगा
  • पुलिस का हर संभव सहयोग करें

एसपी मीणा ने अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author