Holi 2025 Special Train: हरियाणा से यूपी के इन जिलों में जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी, गुड़गांव से होली पर चलाई गई 2 स्पेशल ट्रेन, ये रहा पूरा शेड्यूल

Holi 2025 Special Train: हरियाणा से होली पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें, तो रेलवे की ओर से होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुड़गांव स्टेशन से हरिद्वार और गोरखपुर ...

Holi 2025 Special Train: हरियाणा से होली पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खबरों की मानें, तो रेलवे की ओर से होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए गुड़गांव स्टेशन से हरिद्वार और गोरखपुर के लिए दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें 10 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच चलाई जाएगी। इससे होली पर घर जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

दरअसल, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 05024, खातीपुरा (जयपुर)- गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 मार्च से 31 मार्च तक खातीपुरा से सोमवार को शाम 6:50 बजे रवाना होकर मंगलवार को दोपहर 2:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों में होगा ठहराव

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहरेगी। जयपुर से गोरखपुर की ओर जाने के दौरान यह ट्रेन रात 10. 30 बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन आएगी। वापसी में गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर एक बजे गुड़गांव रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

शशि किरण ने बताया कि  गाड़ी संख्या (09425-26) हरिद्वार-साबरमती द्विसाप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 10 मार्च से 31 मार्च तक हरिद्वार से शुक्रवार और सोमवार को रात नौ बजे रवाना होगी, जो शनिवार और मंगलवार को सुबह 11 बजे जयपुर, रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

इन स्टेशनों में होगा ठहराव

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन महेसाणा, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रुड़की स्टेशनों पर ठहरेगी।

हरिद्वार से आने के दौरान यह ट्रेन गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर सुबह पौने 5 बजे आएगी। वहीं साबरमती से हरिद्वार जाने के दौरान ट्रेन सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author