रेवाड़ी में फिल्म ब्रह्मास्त्र के खिलाफ हिंदू संगठनों ने बीएमजी मॉल के बाहर फिर किया रोष प्रदर्शन

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के विरोध में आज रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और मॉल संचालक से मांग की गई कि मूवी को सिनेमा हॉल से हटाया जाए। रेवाड़ी शहर के बीएमजी मॉल में ब्रह्मास्त्र मूवी ...

रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र के विरोध में आज रेवाड़ी में हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और मॉल संचालक से मांग की गई कि मूवी को सिनेमा हॉल से हटाया जाए। रेवाड़ी शहर के बीएमजी मॉल में ब्रह्मास्त्र मूवी दिखाई जा रही है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

शनिवार को भी हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था। उस वक्त फिल्म का पोस्टर हटा दिया गया था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रणबीर कपूर ने गाय के मांस को अपना पसंदीदा भोजन बताया था। इसलिए ऐसे कलाकारों की फिल्म ना दिखाई जाए जो हिंदू के भावना को ठेस पहुंचाती है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

मॉल के सामने तीन घंटे तक हिंदू संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जहां सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसलिए अभिनेता और मॉल संचालक के खिलाफ भी प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की।  जिसके बाद मॉल संचालक ने आश्वासन दिया कि वो टिकट सेल नहीं करेंगे। जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए ।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author