बारिश से बाजरे की फसल को भारी नुकसान, किसानों ने की मुआवजे की मांग

आपको बता दें कि रेवाड़ी इलाके में इस सीजन में बाजरा और जवार की खेती की हुई है. बाजरे की फसल पककर तैयार थी. काफी स्थानों पर तो बाजरे की कटाई की जा रही थी और कटी कटाई फसल खेत ...

आपको बता दें कि रेवाड़ी इलाके में इस सीजन में बाजरा और जवार की खेती की हुई है. बाजरे की फसल पककर तैयार थी. काफी स्थानों पर तो बाजरे की कटाई की जा रही थी और कटी कटाई फसल खेत में पड़ी हुई थी. जिसे बारिश ने खराब कर दिया है. तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस कदर खेतों में एक से दो फीट तक पानी भरा हुआ है और बाजरे की फसल पानी में तैर रही है. किसानों ने कहा कि पहले तो कर्ज लेकर खेती की और फिर मजदूरी लगाकर फसल की कटाई कराई और अब मेहनत और पैसे दोनों बर्बाद हो गए है. इसलिए उनकी मांग है कि सरकार ख़राब फसल का मुआवजा दें.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिले के बड़े हिस्से में किसानों को नुकसान हुआ है. सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल की तरफ से एक बयान जारी करते हुए कहा गया है कि उन्होंने जिला उपायुक्त को गिरदावरी के निर्देश दिए है ताकि किसानों की मदद की जा सकें.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author